30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fig Benefits: भीगी हुई अंजीर खाने के बेहतरीन फायदे

Fig Benefits: पोटेशियम युक्त भीगी हुई अंजीर का सेवन करने से यह आपके शरीर में शर्करा स्तर को नियंत्रित करती है। इसके अलावा अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड भी रक्त शर्करा स्तर को कम करने में सहायक होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 24 Nov 2021, 10:10 PM IST

bheegi_anjeer.png

Fig Benefits

नई दिल्ली। Fig Benefits: एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भीगी हुई अंजीर खाने से भी आपके शरीर को कई लाभ पहुंचते हैं। तो आइए जानते हैं भीगी हुई अंजीर खाने के विभिन्न फायदों के बारे में...

• वजन घटाने में सहायक
चयापचय क्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए भी भीगी हुई अंजीर के फायदे देखे जा सकते हैं। क्योंकि अंजीर में पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में सहायक होते हैं। इसके अतिरिक्त, अंजीर में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें तो अंजीर को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

• शर्करा स्तर का नियंत्रण
पोटेशियम युक्त भीगी हुई अंजीर का सेवन करने से यह आपके शरीर में शर्करा स्तर को नियंत्रित करती है। इसके अलावा अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड भी रक्त शर्करा स्तर को कम करने में सहायक होता है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के रक्त शर्करा स्तर को नियंत्रित करने के लिए भीगी हुई अंजीर का सेवन स्मूदी में या उसके साथ किया जा सकता है।

• ह्रदय स्वास्थ्य के लिए
एंटीऑक्सीडेंट युक्त भीगी हुई अंजीर का सेवन आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा भीगी हुई अंजीर का सेवन आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करके हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

• रक्तचाप को कम करे
हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व में से एक पोटेशियम अंजीर में पाया जाता है। जिसके नियमित सेवन से रक्तचाप नियंत्रण में मदद मिलती है। वहीं भीगी हुई अंजीर का सेवन करने से यह सोडियम के हानिकारक प्रभावों को भी कम करती है, जो ब्लड प्रेशर के लिए बहुत नुकसानदेह है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल