30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stone in kidney: किडनी में अगर है स्टोन तो इस उपचार से मिलेगी राहत, जानिए क्या है इस बीमारी की असली वजह

पथरी यानी स्टोन की समस्या काफी सारे लोगों को होती है। जिसका एकमात्र उपाय आपरेशन होता है। लेकिन कई बार डॉक्टर खुद दवाओं के सहारे उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Kumar

•

Updated: 4 Jun 2023, 2:57 PM IST

kidney.jpg

जयपुर। पथरी यानी स्टोन की समस्या काफी सारे लोगों को होती है। जिसका एकमात्र उपाय आपरेशन होता है। लेकिन कई बार डॉक्टर खुद दवाओं के सहारे उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। खासतौर पर जब स्टोन किडनी यानी गुर्दे में होती है। किडनी में स्टोन कई बार रेत जितने बारीक भी सकते हैं और 1 मिमि जितने बड़े भी। अगर स्टोन 5 मिमी जितना बड़ा हो जाए तो इससे पेशाब में रुकावट आने लगती है। छोटे किडनी स्टोन होने पर आयुर्वेदिक उपचार से भी इन्हें बाहर निकाला जा सकता है। किडनी में स्टोन की समस्या इन दिनों काफी सारे लोगों को हो जाती है। जिसके लिए ये कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Benefit of Buttermilk: गर्मियों में रोज पीएं छाछ, फायदे जानकर शुरू कर देंगे पीना

गुर्दे की पथरी होने पर दिखते हैं ये लक्षण


गुर्दे की पथरी के घरेलू उपाय

गुर्दे की पथरी होने पर खानपान के मामले में काफी सारी सावधानी रखनी चाहिए। जिन मरीजों में कैल्शियम के स्टोन होते हैं उन्हें ऑक्जालेट से भरपूर आहार लेने से बचना चाहिए। जैसे चुकंदर, पालक, मूंगफली, चॉकलेट, जिमीकंद, प्रोटीन, ज्यादा सोडियम, टमाटर, बैंगन, कच्चा चावल उड़द दाल इन सारी चीजों को खाने से बचना चाहिए। साथ ही गुर्दे की पथरी को निकालने के लिए ये चीजें खानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Alcohol is harmful: आपके शरीर के इन अंगों के लिए घातक है शराब, कर देता है खराब

सौंफ का मिश्रण
50 ग्राम सौंफ और 50 ग्राम सूखा धनिया को रात को आधा कप पानी में मिलाकर पीने से छोटी पथरी पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाती है। नींबू और जैतून का तेल 4 चम्मच नींबू के रस को समान मात्रा में जैतून के तेल में मिलाएं। इसे दिन में दो से तीन बार पिएं। 3 दिन तक लगातार पीने से पथरी निकल जाती है तो इसे आगे ना पिएं।

तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते खाने से भी किडनी के स्टोन को बाहर निकालने में मदद मिलती है। रोजाना 5-7 तुलसी के पत्तों को चबाकर खाने से दर्द में राहत मिलती है और पथरी आसानी से निकल जाती है।

इलायची का मिश्रण
एक चम्मच इलायची, एक चम्मच खरबूजे के बीज और दो चम्मच मिश्री को मिलाकर पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर सुबह-शाम पिएं। पथरी के इलाज में ये असरदार नुस्खा रहता है।

पानी पिएं
किडनी में स्टोन की शंका होने पर पानी ढेर सारी मात्रा में पिएं। रोजाना 7-8 गिलास पानी पीने से स्टोन को निकलने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल