30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Betel Nut: सुपारी खाना सेहत के लिए क्या सच में होता है हमेशा नुकसानदायक? जानिए ये राज की बात

Betel Nut: जिन लोगों को खुजली या दाद की समस्या है, उनके लिए भी सुपारी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप तिल के तेल में सुपारी को घिसकर इसे लेप की तरह प्रभावित भाग पर लगा लें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 12 Mar 2022, 5:08 PM IST

betel nut benefits, side effects of betel nut chewing, betel nut disadvantages, सुपारी खाने के फायदे, सुपारी खाने के नुकसान, health tips in hindi,

Betel Nut: सुपारी खाना सेहत के लिए क्या सच में होता है हमेशा नुकसानदायक? जानिए ये राज की बात

पूजा-पाठ के अलावा गुटखा, तंबाकू और पान में उपयोग होने वाली सुपारी का सेवन बहुत से लोग करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सुपारी के औषधीय गुण भी देखे गए हैं। यानि आपकी सेहत के लिए सुपारी खाने के फायदे भी हो सकते हैं। वहीं इसका अधिक सेवन आपको कई परेशानियों में डाल सकता है। तो आइए जानते हैं सुपारी खाने के फायदे और साथ ही नुकसानों के बारे में...

सुपारी खाने के फायदे

1. दर्द से आराम दिलाए
सुपारी में मौजूद औषधीय गुण आपको सिर दर्द के साथ ही पीठ, जोड़ों तथा मसल्स पेन से भी बचा सकते हैं।

2. खुजली की समस्या में
जिन लोगों को खुजली या दाद की समस्या है, उनके लिए भी सुपारी फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप तिल के तेल में सुपारी को घिसकर इसे लेप की तरह प्रभावित भाग पर लगा लें।

3. कब्ज दूर करने में
सीमित मात्रा में रोजाना सुपारी का सेवन आपको कब्ज जैसी अन्य पेट की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही प्रतिदिन एक-दो टुकड़े सुपारी चबाने से पाचन दुरुस्त होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में भी मदद मिल सकती है।

4. मुंह के छालों में राहत के लिए
जिन लोगों को मुंह या होंठ पर छाले हो गए हैं वे लोग कत्थे और सुपारी वाले पान का सेवन कर सकते हैं। इससे छाले सही करने मेंन काफी मदद मिल सकती है।

सुपारी खाने के नुकसान
जो लोग सुपारी खाने को अपनी लत बना लेते हैं उन्हें इसके कई नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं...

1. मसूड़ों के लिए हानिकारक
अपने कई ऐसे लोग देखे होंगे जो हर थोड़ी देर में मुंह में सुपारी चबाते रहते हैं, जो कि गलत है। क्योंकि यह आदत धीरे-धीरे उनके मसूड़ों को प्रभावित करती है। वहीं लगातार ऐसा करने से माउथ अल्सर होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

2. उच्च रक्त चाप की समस्या
ज्यादा सुपारी चबाने वाले लोगों को उच्च रक्त चाप की समस्या भी हो सकती है। जिससे लोगों की संवेदनशीलता और एकाग्रता पर बुरा असर पड़ने के साथ ही निद्रा से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है।

3. पेट में दर्द होना
जो लोग बहुत ज्यादा सुपारी खाते हैं उन्हें पेट दर्द की समस्या हो सकती है। वहीं कई बार इसके टुकड़े गले में अटक कर समस्या खड़ी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Holi Colors Skin Allergy: होली पर स्किन को रंगों से बचाने में बेहद इफेक्टिव हैं ये नुस्खे

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल