2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Disadvantages of Honey: शहद के सेवन से होने वाले नुकसान

Disadvantages of Honey: हालांकि चीनी की तुलना में शहद का चुनाव एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, परंतु इसका मतलब यह नहीं कि आप जितना मर्जी चाहे शहद खा सकते हैं। क्योंकि इस प्राकृतिक स्वीटनर में कार्ब्स भी होते हैं, जिससे आपकी रक्त शर्करा बढ़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 4 Feb 2022, 10:34 PM IST

Surprising Side Effects Of Honey In Hindi

Surprising Side Effects Of Honey In Hindi

शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसे आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माना गया है। शहर में ढेरों पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, अमीनो एसिड, विटामिन बी, कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, एंजाइम, फ्रुक्टोज, ग्लूकोस और एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं। कई स्वास्थ्य समस्याओं से आराम पाने के लिए भी शहद का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में भी शहद को एक गुणकारी औषधि माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी खूबियां होने के बाद भी शहद के सेवन से कुछ नुकसान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं शहद के सेवन से होने वाली स्वास्थ्य हानियों के बारे में...

1. दांतों की समस्या
शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से यह आपके दांतों से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है। यानी कि शहद का अधिक सेवन आपकी ओरल हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। साथ ही शहद में चिपचिपाहट होती है जो दांतों में चिपक कर कैविटी की समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए जब भी शहद का सेवन करें तो ठीक से कुल्ला अथवा ब्रश करना चाहिए। वरना दांत दर्द की समस्या हो सकती है।

2. रक्त शर्करा बढ़ सकती है
हालांकि चीनी की तुलना में शहद का चुनाव एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, परंतु इसका मतलब यह नहीं कि आप जितना मर्जी चाहे शहद खा सकते हैं। क्योंकि इस प्राकृतिक स्वीटनर में कार्ब्स भी होते हैं, जिससे आपकी रक्त शर्करा बढ़ सकती है। खास तौर पर मधुमेह के मरीजों को शहद के सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में शहद खाने से डायबिटीज का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए शहद के सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें।

3. एलर्जी की समस्या
जिन लोगों को पोलन यानी पराग कणों से एलर्जी की समस्या है उन लोगों को शहद खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि शहद के सेवन से उनकी एलर्जी की समस्या और बढ़ सकती है। जिससे त्वचा पर लालिमा, खुजली, रैशेज आदि हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल