30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी के मौसम में पानी की कमी दूर करेगी यह ककड़ी, रोजाना करें सेवन

गर्मी के मौसम में पानी की कमी दूर करेगी यह ककड़ी, रोजाना करें सेवन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Apr 2021, 9:47 PM IST

गर्मी के मौसम में पानी की कमी दूर करेगी यह ककड़ी, रोजाना करें सेवन

गर्मी के मौसम में पानी की कमी दूर करेगी यह ककड़ी, रोजाना करें सेवन

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं हो, इसलिए आपको रोजाना ककड़ी का सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में यह ककड़ी काफी मात्रा में बाजार में मिलती है। यह खाने में भी अच्छी लगती है और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करती है। इसलिए इस ककड़ी का सेवन करें।

आपको बता दें कि ककड़ी में भरपूर मात्रा में पानी होता है। इसी के साथ फाइबर भी प्रचुर मात्रा में रहता है। क्योंकि इसमें कैलोरीज नहीं रहती है। इसलिए गर्मी के मौसम में आप काफी ककड़ी खा सकते हैं। इससे आपको भूख भी नहीं लगेगी और आपका वजन भी कंट्रोल होगा।

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ककड़ी फायदेमंद होती है। क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज की बेफिक्र होकर ककड़ी का सेवन कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम में लोगों को उल्टी दस्त की समस्या हो जाती है। क्योंकि थोड़ा सा तला गला खाने से फूड प्वाइजनिंग भी होती है। ऐसे में आप अगर ककड़ी का सेवन करते हैं। तो यह आपका पाचन तंत्र भी मजबूत करेगा।

ककड़ी खाने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहेगा। क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है, जो सोडियम के प्रभाव को कंट्रोल करती है। बीपी के मरीज को भी ककड़ी का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल