30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips: स्वास्थ्य खराब है तो इन चीजों का करें सेवन, जल्दी होगा सुधार

Health tips : स्वास्थ्य खराब होने पर आप कुछ प्राकृतिक चीजों का सेवन करें। उनसे जल्दी आपका स्वास्थ्य ठीक होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 22 Aug 2021, 4:19 PM IST

Health tips

Health tips

स्वास्थ्य गड़बड़ होने पर आप कुछ प्राकृतिक फूड का सेवन करें। इससे आपका स्वास्थ्य जल्दी ठीक होगा। क्योंकि यह फूड्स विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इनका रोजाना सेवन भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

पपीते का सेवन करें -

पपीते का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पपीता डेंगू के रोगियों में जल्दी से प्लेटलेट बढ़ाता है। अगर आप पपीते की पत्तियों को निचोड़ कर रस निकालें और दिन में दो बार पिए तो डेंगू जैसी समस्या से भी निजात मिल सकती है।

संतरे का सेवन करें-

संतरा विभिन्न पोषक तत्व और विटामिन से भरपूर होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। साथ ही फाइबर भी होने के कारण इसका सेवन करने से पाचन की समस्या खत्म होती है। यह आपके शरीर को ताकत प्रदान करता है। जिससे विभिन्न बीमारियां भी दूर होती है।

तले गले वाले खाद्य पदार्थ नहीं खाएं -

अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। तो आपको तले गले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य को और भी खराब कर देते हैं।

खिचड़ी का सेवन करें-

खिचड़ी विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होती है। क्योंकि इसमें पोस्टिक अनाज दाल दलिया आदि का उपयोग किया जाता है। यह आसानी से पच भी जाता है। इसलिए यह सेहत के लिए फायदेमंद है।

हर्बल टी पीए -

आप पुदीना, इलायची, अदरक, काली मिर्च सारी चीजें डाल कर चाय का सेवन करें। इससे आपका स्वास्थ्य जल्दी ठीक होगा। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।

सब्जियों का जूस पिए-

अगर आपका स्वास्थ खराब है। तो आपको हरी और ताजा सब्जियों का जूस तैयार करके उसका सेवन करना चाहिए। इससे आपके शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे। आप गाजर, ककड़ी, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर आदि का सेवन करें।

नीम की पत्तियां का उपयोग करें-

नीम की पत्ती में कई औषधीय गुण होते हैं। आप इसकी कोमल पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि यह थोड़ी कड़वी होती है। लेकिन इसका सेवन करने से कई बीमारियां कट जाती है।

फ्रूट जूस पीएं-

अपनी इम्युनिटी बढ़ाने और किसी भी प्रकार के रोगों से उबरने के लिए आपको अनानस, स्ट्रॉबेरी संतरा एप्पल अमरूद जैसे फलों का रस पीना चाहिए। जो संक्रमण से लड़कर आपको बीमारियों से बचाते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल