वजन कम करने के लिए मशरूम (mushroom) सूप एक उत्कृष्ट विकल्प है। इसे बनाना बेहद सरल है। मशरूम, प्याज, गाजर, अदरक और लहसुन को बारीक काट लें। थोड़ा सा घी गरम करें और उसमें लहसुन और अदरक को भूनें। इप्याज, मशरूम और गाजर डालकर 2-4 मिनट तक भूनते रहें। इसमें पानी और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं। सूप तैयार हो जाए, तो इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर सेवन करें।