Wegovy for Fatty Liver : एक दवाई जो मोटापे और शुगर (मधुमेह) के इलाज के लिए काफी मशहूर है, अब लिवर की एक खतरनाक बीमारी से लड़ने में भी फायदेमंद दिख रही है। इस दवाई का नाम सेमाग्लूटाइड है, जो ओज़ेम्पिक (Ozempic) और वेगोवी (Wegovy) जैसे नामों से बिकती है। यह दवाई शरीर में GLP-1 नाम के एक कुदरती हार्मोन की तरह काम करती है। यह हार्मोन भूख को कम करता है और इंसुलिन बनाने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और वज़न भी कम होता है।