30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स से रहती हैं परेशान तो करें ये उपाय

Mood Swings During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं में अक्सर चिड़चिड़ापन, तनाव, झुंझलाहट, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा अथवा भावुक होने जैसे परिवर्तन नजर आते हैं। जिसके कारण वे पूरा समय तनाव में रहती हैं। ऐसे में मूड स्विंग्स की समस्या से बचने के लिए इन उपायों को आजमाया जा सकता है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 20 Jul 2022, 4:38 PM IST

Periods, menstruation, women, mood swings, benaviour, change in behaviour, mood swings treatment, menstrual cycle mood swings chart, mood swings in periods, Hormonal Changes, Home Remedies for mood swings, latest haelth news,

पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स से रहती हैं परेशान तो करें ये उपाय

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स के दौरान शारीरिक और मानसिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स में महिलाओं को ना केवल पेट, कमर या पैर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं बल्कि उन्हें कई तरह के मूड स्विंग्स भी होते हैं। कुछ महिलाओं में यह समस्या ज्यादा होती है तो कुछ में कम। तो आइए जानते हैं पीरियड्स के दौरान होने वाली मूड स्विंग्स की समस्या से कैसे आराम पाया जा सकता है...

मूड स्विंग्स से बचने के लिए करें ये उपाय

भरपूर पानी पिएं

वैसे तो पर्याप्त पानी पीना आपकी सेहत के लिए हमेशा ही सही होता है। परंतु महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह पीरियड्स के दौरान शरीर में पानी की कमी ना होने दें। पीरियड्स के दौरान यदि आप हल्का गुनगुना पानी हैं तो इससे ब्लोटिंग की समस्या से भी बचा जा सकता है। वहीं पीरियड क्रैंप्स की समस्या से बचने के लिए आप दिन भर में कम से कम 8 से 9 गिलास पानी अवश्य पिएं।

मैग्नीशियम युक्त डाइट लें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पीरियड्स के दौरान मसल्स में होने वाली ऐंठन को कम करने के लिए अपनी डाइट में मैग्नीशियम युक्त चीजों को शामिल करें। इसके लिए आप एवोकाडो, केला, पालक और दाल खा सकती हैं।

तली-भुनी चीजों से दूर रहें
बहुत-सी महिलाओं को इस दौरान चटपटी और अधिक मीठा खाने की इच्छा होती है। लेकिन ध्यान रखें कि डाइट में अधिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें शामिल करने से मूड स्विंग्स की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए सेहत के लिहाज से जितना हो सके तली-भुनी चीजों से दूर रहें और फलों के रस, नारियल पानी का सेवन करें।

पसंदीदा काम करें
पीरियड के दौरान होने वाली मूड स्विंग्स की समस्या से बचने और अपने दिमाग को भटकाने के लिए आप अपना कोई भी पसंदीदा काम कर सकती हैं। जैसे मनपसंद फिल्म देखना, गाने सुनना या कोई इंडोर गेम खेलना या पेंटिंग करना आदि कुछ भी काम कर सकती हैं।

(डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।)

यह भी पढ़ें: मानसून ने बढ़ा दी है फंगल इंफेक्शन की दिक्कत, तो इन घरेलू उपायों से मिल सकता है आराम

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल