30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uric Acid: यूरिक एसिड नहीं हो रहा है कंट्रोल तो इन चीजों का करें सेवन, मिल सकती है राहत

Uric Acid: एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर चीजों का सेवन करके भी यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में लाल शिमला मिर्च, लाल अंगूर, प्याज, सेब, कद्दू, पालक आदि को शामिल कर सकते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 20 Feb 2022, 5:40 PM IST

uric acid

यूरिक एसिड नहीं हो रहा है कंट्रोल तो इन चीजों का करें सेवन

आपके शरीर में यूरिक एसिड खून के माध्यम से किडनी तक जाता है और फिर मूत्र विसर्जन के समय आपके शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन कुछ कारणों से यदि यह शरीर में रह जाये तो, धीरे-धीरे यह यूरिक एसिड आपकी बॉडी में एकत्रित होने लगेगा। और यूरिक एसिड का आपके शरीर में ही इकठ्ठा होना बिल्कुल भी सही नहीं है। क्योंकि ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड के शरीर में इकठ्ठा होने के कारण आपको कई सेहत से जुड़ी परेशानियां जैसे उच्च रक्त चाप, किडनी में पथरी, ह्रदय सम्बन्धी रोग और जोड़ों से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। तो आइये जानते हैं यूरिक ऐसिड की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए...

1. ऑलिव ऑयल
विटामिन-ई युक्त चीजें यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल को अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा और स्वस्थ विकल्प हो सकता है। क्योंकि जैतून के तेल में विटामिन-ई पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में सहायक होने के साथ ही कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।

2. पानी पियें
पानी टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसलिए अनावश्यक यूरिक ऐसिड की मात्रा को कन्ट्रोल करने में भी पानी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से यह यूरिक एसिड को पतला करता है, ताकि वह आसानी से मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाये।

3. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर पदार्थ
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर चीजों का सेवन करके भी यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में लाल शिमला मिर्च, लाल अंगूर, प्याज, सेब, कद्दू, पालक आदि को शामिल कर सकते हैं।

4. नींबू पानी
आपने कई लोगों को वजन घटाने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट नींबू के रस को गरम पानी में मिलाकर पीते हुए देखा होगा। लेकिन आपको बता दें कि यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए भी नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड कारगर साबित हो सकता है।

5. विटामिन सी है फायदेमंद
विटामिन सी से भरपूर आंवले का जूस भी इस समस्या से राहत दिला सकता है। इसके लिए आप आंवले के जूस में एलोवेरा जूस मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचाएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल