8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UTI Cause: क्या होता है यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन? जानें इसके लक्षण और क्या कहती है रिसर्च

UTI Cause in Hindi : यूरिन इंफेक्शन यानी UTI एक ऐसी आम समस्या है जिससे लगभग हर महिला और पुरुष कभी न कभी परेशान होते हैं। आइए जानते हैं कि क्या यह अपने आप ठीक हो सकता है? इसके लक्षण क्या-क्या होते हैं?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Jun 08, 2026

Can a UTI go away on its own, Urinary tract infection symptoms,

पेट दर्द से परेशान युवती- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

UTI Symptoms: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि उन्हें यूरिन इन्फेक्शन हो गया है। मेडिकल में इसे ही UTI यानी Urinary Tract Infection (मूत्र मार्ग का संक्रमण) कहा जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, यूटीआई विश्व स्तर पर सबसे आम जीवाणु संक्रमणों में से एक हैं। आइए जानते हैं कि यूटीआई (UTI) क्या होता है? इसके लक्षण क्या होते हैं और क्या ये अपने आप ठीक हो सकता है।

क्या होता है Urinary Tract Infection?

हमारे शरीर में यूरिन बनाने और उसे बाहर निकालने का एक पूरा सिस्टम होता है, जिसमें दो किडनी, दो नलियां (Ureters), एक ब्लैडर (पेशाब की थैली) और यूरिन बाहर निकलने का रास्ता (Urethra) शामिल होते हैं। जब बाहर से हानिकारक बैक्टीरिया (ज्यादातर मामलों में ई-कोलाई नाम का बैक्टीरिया) किसी तरह पेशाब के रास्ते के अंदर घुस जाते हैं, तो वे वहां अपनी संख्या बढ़ाने लगते हैं। इसकी वजह से उस हिस्से में सूजन, दर्द और इन्फेक्शन पैदा हो जाता है।

क्या UTI अपने आप ठीक हो सकता है?

यह एक ऐसा सवाल है जो बहुत से लोगों के मन में आता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, कुछ हल्के (Mild) इन्फेक्शन अपने आप ठीक हो सकते हैं, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। अगर इन्फेक्शन बहुत मामूली है, तो हमारा शरीर और इम्यून सिस्टम खुद ही उन बैक्टीरिया से लड़कर उन्हें खत्म कर देता है। इसके लिए खूब सारा पानी पीना बहुत मददगार साबित होता है।

लेकिन, अगर इन्फेक्शन गंभीर है और लक्षण तेज हैं, तो यह अपने आप ठीक नहीं होता। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) दवाइयां लेना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप इसे बिना इलाज के छोड़ देंगे, तो यह ब्लैडर से होता हुआ आपकी किडनी तक पहुंच सकता है।

कैसे पहचानें यूटीआई?

  • पेशाब करते समय तेज जलन या दर्द होना।
  • बार-बार पेशाब आने का अहसास होना।
  • यूरिन का रंग धुंधला (Cloudy) दिखना।
  • गंभीर मामलों में यूरिन के साथ हल्का खून आना।
  • पेट के निचले हिस्से या पीठ में हल्का-हल्का दर्द रहना।
  • इन्फेक्शन बढ़ जाए, तो ठंड लगकर बुखार आना।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।