लो बीपी के कारण
ब्लड प्रेशर की रीडिंग 90 और 60 के बीच आए तो ये लो बीपी है। शरीर में पानी की कमी, दवाई का बुरा असर, सर्जरी या गंभीर चोट के कारण, जेनेटिक, स्ट्रेस, ड्रग्स, खाने से जुड़ी खराब आदतें और हमेशा ज्यादा भूखा रहने की आदत के कारण लो बीपी की समस्या होती है। गर्मियों में क्योंकि पानी की कमी ज्यादा होने की संभावना रहती है, इसलिए लो बी का खतरा भी इस मौसम में ज्यादा होता है।