30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायबिटीज रोगियों को कौनसे पानी से नहाना चाहिए, ठंडे या गर्म ?

डायबिटीज रोगियों को गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाने की गलती करते हैं, जोकि त्वचा के लिए कई बार घातक साबित हो जाता है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jaya Sharma

•

Updated: 13 Dec 2023, 3:40 PM IST

डायबिटीज रोगियों को स्किन की ज्यादा देखभाल करनी होती है

डायबिटीज रोगियों को स्किन की ज्यादा देखभाल करनी होती है। खासकर ठंड के मौसम में डायबिटीज में त्वचा संबंधी ज्यादा परेशानियां देखने को मिलती है।

डायबिटीज रोगियों को स्किन की ज्यादा देखभाल करनी होती है। खासकर ठंड के मौसम में डायबिटीज में त्वचा संबंधी ज्यादा परेशानियां देखने को मिलती है। इस मौसम में यदि आपको त्वचा रोगों से बचना है तो आपको शरीर की सफाई रखना चाहिए। लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाना डायबिटिक पेशेंट के पैरों के लिए खतरनाक हो सकता है। ज्यादा गर्म पानी से पैर धोने या उसमें भिगोने पर त्वचा रूखी हो सकती है। जिसके कारण घाव, त्वचा छिलना या इंफेक्शन का खतरा बन सकता है। वहीं, यह आदत पैरों की त्वचा की संवेदनशीलता को भी खत्म कर सकती है।

यदि लेते हैं इंसुलिन
यदि आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन लेते हैं, तो गर्म पानी बचाव बहुत ज्यादा जरूरी हैं। गर्म पानी खून की नसों को रिलैक्स करके चौड़ा कर देता है। जिसके कारण इंसुलिन तेजी से अवशोषित होता है। ऐसे में इंजेक्शन के साथ तेज गर्म पानी इंसुलिन को बिगाड़कर शुगर लेवल बहुत ज्यादा कम कर सकता है।

मुलायम तौलिए का करें इस्तेमाल
नहाने के बाद अच्छे से अपने शरीर व हाथ—पैरों को कोमल और मुलायम तौलिये से पोंछे। यदि त्वचा गीली रहेगी तो इंफेक्शन का जोखिम अधिक हो सकता है। यदि डायबिटीज की प्रॉब्लम है, तो ताजा पानी से नहाया जा सकता है, ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।