30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wild Garlic Benefits: जंगली लहसुन के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

Wild Garlic Benefits: गठिया रोग से ग्रस्त लोग पैरों के दर्द और सूजन दूर करने के लिए जंगली लहसुन के पत्तों का रस लगा सकते हैं। त्वचा पर घाव अथवा फोड़ा ठीक करने के लिए भी जंगली लहसुन का रस लगाना फायदेमंद होता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 1 Dec 2021, 1:12 PM IST

wild_garlic.jpg

Wild Garlic Benefits

नई दिल्ली। Wild Garlic Benefits: जंगली लहसुन एक हरे रंग का पौधा होता है, जिसके पत्तों का इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं में औषधि के रूप में किया जाता है। हालांकि, जंगली लहसुन के फायदे लहसुन से अलग होते हैं। इस हरे रंग के पौधे में सफेद रंग के पुष्प भी निकलते हैं। जंगली लहसुन के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...

• सूजन दूर करे
गठिया रोग से ग्रस्त लोग पैरों के दर्द और सूजन दूर करने के लिए जंगली लहसुन के पत्तों का रस लगा सकते हैं। त्वचा पर घाव अथवा फोड़ा ठीक करने के लिए भी जंगली लहसुन का रस लगाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सिर दर्द, अनिद्रा और पेट में अल्‍सर की समस्या में राहत पाने के लिए भी जंगली लहसुन के फायदे देखे जा सकते हैं।

• बेहतर पाचन के लिए
आंतों की सफाई के लिए तथा कब्ज की समस्या में जंगली लहसुन काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं पेट फूलने की समस्या से निजात पाने के लिए भी जंगली लहसुन का सेवन बहुत लाभकारी होता है। दस्त होने पर अथवा पेट से जुड़ी किसी समस्या में आप जंगली लहसुन के पौधे की पत्तियों को उबालकर इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

• स्वस्थ हृदय के लिए
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने तथा ह्रदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जंगली लहसुन काफी फायदेमंद माना जाता है। जंगली लहसुन का सेवन शरीर में रक्त शुद्धीकरण करने के साथ ही श्वसन प्रणाली को भी बेहतर बनाता है।

• इम्यूनिटी बूस्टर करे
जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं तथा जिनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनके लिए विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन ए से भरपूर जंगली लहसुन का सेवन कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप जंगली लहसुन के साथ हल्दी, शहद, तुलसी मिलाकर इनका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

• बुखार उतारने के लिए
टाइफाइड या निमोनिया में बुखार उतारने के लिए भी जंगली लहसुन फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप बुखार उतारने के ल‍िए जंगली लहसुन का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त जंगली लहसुन का सेवन संक्रमण से बचाने में सहायक होता है। इसलिए बुखार होने पर आप सुबह शाम जंगली लहसुन का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल