
Zinc
जिंक हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण तत्व होता है। इसकी कमी से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है और हमारे शरीर को कई बीमारियां भी घेर लेती हैं। इसीलिए कोरोना काल में भी चिकित्सकों द्वारा लोगों को जिंक की आपूर्ति करने की सलाह दी गई थी। तो आइए जानते हैं वह कौन सी चीजें हैं। जिनसे आपको जिंक पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार 15 साल से अधिक पुरुषों को रोजाना 11 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए तथा 15 साल से ऊपर की महिलाओं को 8 मिलीग्राम व गर्भवती महिलाओं को 11 मिलीग्राम, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 12 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए। जिंक हमारे स्वास्थ्य और बच्चों के शारीरिक विकास में काफी मददगार होता है। तो आइए जानते हैं जिंक की आपूर्ति आप किस प्रकार से कर सकते हैं।
पनीर-
पनीर का सेवन लोग प्रोटीन की पूर्ति के लिए करते हैं। लेकिन आपको यह भी याद होना चाहिए। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन के साथ जिंक भी पाया जाता है। इसलिए आप पनीर यानी डेयरी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं , जिसमें दूध दही हो।
तिल-
तिल का सेवन करने से भी हमारे शरीर को जिंक की पूर्ति होती है। तिल काला या सफेद दोनों तरह का सेवन कर सकते हैं। तिल में विटामिन ए , सी को छोड़कर बाकी सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक के साथ विटामिन बी 6 और आयरन भी पाया जाता है।
बाजरा-
बाजरा का सेवन वैसे तो लोग ठंड के मौसम में अधिक करते हैं। क्योंकि यह थोड़ा गर्म होता है। लेकिन लोगों को यह पता नहीं है कि इसमें जिंक पर्याप्त होता है। बाजरा सुपर न्यूट्रिएंट्स और जिंक से भरपूर होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। बाजरे का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें - सेहतमंद रहने के लिए दिनचर्या में करें यह बदलाव.
काला चना -
काला चना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और जिंक पर्याप्त मात्रा में रहता है।और फाइबर भी होता है।
रामदाना-
रामदाना या राजगीरा का सेवन अधिकतर लोग व्रत उपवास के दौरान करते हैं। लेकिन आप इसका वैसे भी सेवन करें। क्योंकि इसमें जिंक, प्रोटीन , आयरन , विटामिन पर्याप्त मात्रा में होता है। आप एक कटोरी दूध में इस को मिलाकर खाएंगे। तो यह आपको स्वादिष्ट भी लगेगा और जिंक की पूर्ति भी करेगा।
डार्क चॉकलेट खाएं-
डार्क चॉकलेट आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। 2 ग्राम डार्क चॉकलेट में 30% जिंक होता है। ऐसे में आप जिंक की कमी पूरा करने के लिए चॉकलेट का भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन यह सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
मशरूम का सेवन करें-
मशरूम में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और पर्याप्त प्रोटीन होता है। इसमें जिंक भी होता है। मशरूम विटामिन डी का भी एक अच्छा स्रोत है। इसलिए मशरूम का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
Published on:
17 Aug 2021 12:39 pm
