31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए सुपरफूड के बारे में जो त्वचा को सुंदर और जवां रखे

हमारी त्वचा सेहत का आईना होती है हर कोई चाहता है की उसका चेहरा खूबसूरत दिखे | गर्मी हो या सर्दी त्वचा की सफाई और उसका ख्याल रखना अनिवार्य है | स्वस्थ सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप हेल्दी फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें जानते हैं ऐसे कुछ सुपरफूड जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं |
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

MD IMRAN AHMAD

•

Updated: 8 Nov 2021, 10:35 PM IST

जानिए सुपरफूड के बारे में जो त्वचा को  सुंदर और जवां  रखे

जानिए सुपरफूड के बारे में जो त्वचा को सुंदर और जवां रखे

नई दिल्ली खूबसूरत और जवां दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती. हर किसी की चाहत होती है कि उसकी त्वचा बेदाग बिना कील मुंहासे वाली रहे | हालांकि इसके लिए आपको त्वचा की देखभाल करना जरूरी है |त्वचा को हेल्दी और लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए कुछ सुपरफूड अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए | जानते हैं त्वचा को चमकदार बनाने वाले सुपरफूड कौन से हैं |

टमाटर

हेल्दी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए टमाटर बहुतअच्छा विकल्प है. आप खाने में रोज एक टमाटर खाएं इससे शरीर को विटामिन ए विटामिन सी और पोटैशियम अच्छी मात्रा में मिलेगा | ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में टमाटर जरूर शामिल करें |

पालक

आपके स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियां बहुत फायदेमंद हैं. पालक थकान दूर करने, नींद की कमी पूरा करने एनीमिया और डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में मदद करता है | पालक से शरीर को भरपूर आयरन, विटामिन के और सी मिलता है |

नट्स और सीड्स

स्वस्थ त्वचा पाने के लिए आप खाने में नट्स और सीड्स जरूर शामिल करें |डाइट में बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट शामिल करने चाहिए | फ्लैक्स सीड्स कद्दू के बीज चिया सीड्स को भी अपने आहार का हिस्सा बनाएं | इनसे विटामिन ई मिलता है जो त्वचा की नमी को बरकरार रखता है |

दही और ओटमील

आपको डाइट में विटामिन बी से भरपूर दही और ओट्स जैसी चीजें भी अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए | त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है | इसके लिए आप दही जरूर खाएं |

बेरीज

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए डाइट में खट्टे फल और बेरीज जरूर शामिल करनी चाहिए | खट्टे फलों से शरीर को विटामिन सी मिलता है और बैरीज शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने में मदद करते हैं | कोलेजन त्वचा को मुलायम और जवान बनाए रखने में मदद करता है | बेरीज में मौजूद एंटीऑक्सीटेंड बढ़ती उम्र को भी कम करते हैं

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

सेहत के सवाल जवाब

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल