1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Benefits of Almond And Raisins: साथ में बादाम और किशमिश खाएंगे, तो मिलेंगे ये फायदे

Health Benefits of Almond And Raisins: बादाम में विटामिन ई मौजूद होता है। बादाम तथा किशमिश दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये दोनों ही पोषक तत्व आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 17 Jan 2022, 12:49 PM IST

almond-raisin-mix.jpg

Health-Benefits-of-Eating-Almond-And-Raisins-Together-In-Hindi

सूखे मेवों को पोषक तत्वों का घाट खजाना कहा जाता है। जिनमें से बादाम और किशमिश तो सबसे लोकप्रिय और सेहतमंद सूखे मेवों में गिने जाते हैं। कई तरह के व्यंजनों में इन दोनों का इस्तेमाल स्वाद को बेहतर बनाता है। बादाम और किशमिश अपने आप में ही कई गुणों से भरपूर होते हैं। जहां एक तरफ बादाम में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई, फास्फोरस, ओमेगा 3 फैटी एसिड, जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, वहीं दूसरी ओर किशमिश प्रोटीन, ऊर्जा, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन बी कांपलेक्स, कार्बोहाइड्रेट आदि से भरपूर होती है। अब आप सोच सकते हैं कि जब बादाम और किशमिश को अलग-अलग खाने के कई फायदे होते हैं, तो साथ में इनका सेवन करने से आपकी सेहत को कितना लाभ हो सकता है। इससे दोनों के न्यूट्रिशन आपको साथ में मिल पाएंगे। तो आइए जानते हैं बादाम और किशमिश एक साथ खाने के फायदों के बारे में

1. बेहतर रक्त परिसंचरण के लिए
शरीर के सभी अंगों को ठीक से कार्य करने के लिए आपके पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण अर्थात खून का प्रवाह बेहतर होना बहुत जरूरी है। शरीर में खून का प्रवाह ठीक ना होने से रक्त के थक्के जमने लगते हैं और बहाव रुक जाता है। इससे कई शारीरिक समस्याएं भी पैदा होती हैं। ऐसे में बादाम और किशमिश का एक साथ सेवन करने से रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाया जा सकता है।

2. मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए
सही ढंग से कार्य कर पाने के लिए तेज दिमाग और स्वस्थ मस्तिष्क का होना बहुत आवश्यक है। जिससे आप किसी भी कार्य को जल्दी और बेहतर ढंग से कर पाते हैं। आपके दिमाग को तेज बनाए रखने के लिए बादाम और किशमिश दोनों में ही कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए बादाम और किशमिश का साथ में सेवन करने पर तनाव तथा मस्तिष्क संबंधी रोगों के जोखिम को कम करने के साथ ही ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाया जा सकता है।

3. लंबे-घने बाल पाने के लिए
बादाम में विटामिन ई मौजूद होता है। बादाम तथा किशमिश दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये दोनों ही पोषक तत्व आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं। इसलिए साथ में बादाम और किशमिश खाने से बालों को लंबा-घना बनाने में मदद मिलती है।

4. आयरन की कमी दूर करे
जिन लोगों को खून की कमी रहती है उनके लिए भी बादाम और किशमिश का सेवन करने के फायदे देखे जा सकते हैं। वैसे एनीमिया की समस्या महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए बादाम और किशमिश का साथ में सेवन बेहतर रहता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ ही शरीर को ताकत भी मिलती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

सेहत के सवाल जवाब

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल