1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाल-जवाब :- एक्सपर्ट से जानिए मुहांसे, खुजली, हाइट और सुखी खांसी से जुड़े सवालों के जवाब

आपके द्वारा भेजे गए कुछ चयनित सवाल जिनके जवाब एक्सपर्ट ने दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rashi Bishnoi

•

Updated: 8 Mar 2019, 6:28 PM IST

health questions and answers.

सवाल-जवाब :- एक्सपर्ट से जानिए मुहांसे, खुजली, हाइट और सुखी खांसी से जुड़े सवालों के जवाब

Q- मेरे चेहरे पर दाने और लाल निशान हो गए हैं। काफी इलाज लिया पर कोई फायदा नहीं हुआ। उपचार बताएं।
मोहित, 16 वर्ष
A - इस उम्र मेंं कील-मुंहासे होना आम बात है। आहार मेें तली हुई चीजें (पराठ, समोसे-कचौरी) और जिनमें नमक (अचार, पापड़) हो उससे परहेज रखें।

Q- मेरे शरीर पर खुजली होती है। लाल चकत्ते भी हैं। ये कैसे ठीक होंगे?
संजय गुप्ता, 49 वर्ष
A - आहार में दूध से बनी हुई चीजों (दही, पनीर, छाछ, लस्सी) व मीठी चीजें (गुड़ और चीनी) को न खाएं। औषधि अजमोदादि चूर्ण आधा चम्मच गुनगुने पानी से सुबह-शाम लें।

Q- मेरी हाइट 5 फीट 8 इंच है। मैं अपनी हाइट 4 इंच और बढ़ाना चाहता हूं। क्या करूं?
जतिन मीणा, 18 वर्ष, कोटा
A - हाइट 18 से 20 वर्ष तक ही बढ़ सकती है। अश्वगंधा चूर्ण एक चम्मच दूध के साथ लें। वंशलोचन को आधे से एक ग्राम खाने से लाभ होगा।

Q- शराब पीने से मेरा लिवर खराब हो गया है। इलाज बताइए?
मांगू सिंह, 60 वर्ष
A - लिवर कितना खराब हुआ है? उसकी स्थिति को देखकर ही दवा दी जाती है। आरोग्यवर्धिनी, कुमार्यासव, पुनर्नवादि काढ़ा को नियमित पीने से लाभ होगा। एल्काहोल से लिवर खराब होता है। शराब न पीएं। किसी विशेषज्ञ को दिखाएं।

Q- मुझे सूखी खांसी की समस्या है। सांस लेने में परेशानी होती है। कोई घरेलू उपाय बताइए?
सुनील गोरा, 15 वर्ष
A - सूखी खांसी होने के कई कारण हो सकते हैं। ये तमक श्वास (ब्रांकियल अस्थमा) भी हो सकता है। घरेलू उपाय में अदरक और तुलसी का काढ़ा पीएं। मुलेठी के टुकड़े को चबाने से लाभ होगा।

Q- मेरा वजन कम है। ये कैसे बढ़ सकता है?
श्रवण कुमार, 21 वर्ष
A - वजन बढ़ाने के लिए खानपान में पौष्टिकता बढ़ाएं। सबसे पहले डाइट प्लान बनाएं। उसके अनुसार एक्सरसाइज करें। औषधियों में अश्वगंधा व यष्टिमधु पाउडर लें। खाने मेें खासतौर पर कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व फाइबर की मात्रा का ध्यान रखें। साथ ही फैट वाला आहार खाएं।

Q- यूरिन बार-बार आता है और पेट बीच से फूला रहता है?
एक दर्शक, 21 वर्ष
A - यूरिन बार-बार आना डायबिटिज की समस्या हो सकती है। शुगर की जांच कराएं। यदि यूरिन करते समय जलन, पेट फूला हुआ रहना व पेट साफ नहीं होने की समस्या है तो औषधि लें। पांच ग्राम त्रिफला चूर्ण को नियमित लेना चाहिए। विशेषज्ञ की सलाह लें।

डॉ.उदय राज सरोज
आयुर्वेद विशेषज्ञ,
जयपुर

सवाल यहां भेजें:
आप सेहत से जुड़े सवाल नाम, पते व इ-मेल के साथ health patrika@in.patrika.com पर या वाट्सऐप नंबर 7976058412 पर भेज सकते हैं। आपके द्वारा भेजे गए सवालों के जवाब एक्सपर्ट- डॉक्टर्स द्वारा दिए जाएंगें और पत्रिका डॉट कॉम पर प्रकाशित किए जाएंगें।

डॉक्टर से पूछें सवाल:
पत्रिका टीवी के ‘हैलो डॉक्टर’ शो में हर सोमवार, मंगलवार शाम 4:00 से 4:30 बजे पाएं एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी एक्सपर्ट से सवालों के जवाब।

हैलो डॉक्टर पेज के फेसबुक लाइव पर:
रोजाना बीमारी के इलाज व जानकारी पाएं।

पेज लाइक करें:
facebook.com/patrikahellodoctor/,facebook.com/ rajasthanpatrika/

ध्यान दें:
सवाल के साथ नाम, उम्र, बीमारी के बारे में लिखें। जवाब वाट्सऐप, इमेल या फोन पर नहीं दिए जाते हैं।

(सलाह : आपको यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो अपने चिकित्सक की राय से ही इन हैल्थ टिप्स, इलाज, नुस्खों और दवाइयों को आजमाएं।)

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

सेहत के सवाल जवाब

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल