31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good To Eat Soaked Almonds: जानिए क्यों बेहतर है बादाम गिरी की तुलना में भीगे बादाम का सेवन

Good To Eat Soaked Almonds: भीगे बादाम काफी मुलायम हो जाते हैं, जिससे इन्हें पचाना भी आसान होता है। इसमें विटामिन तथा एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह फ्री रेडिकल्स से आपकी सुरक्षा करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 17 Nov 2021, 1:16 PM IST

bhige_badam.jpg

Good To Eat Soaked Almonds

नई दिल्ली। Good To Eat Soaked Almonds: बादाम सूखे खाओ या भिगोकर दोनों से सामान पोषण मिलता है...सर्दियों में सूखे बादाम या रोस्टेड बादाम खाना अच्छा रहता है और गर्मियों में भिगोए हुए बादाम फायदेमंद होते हैं...

इस तरह की बातें अपने लोगों के मुंह से कभी ना कभी सुनी होंगी। और तब आपके मन में यह विचार अवश्य आया होगा कि बादाम सूखे खाने चाहिए या भिगोकर। तो आइए आज आपकी इस उलझन को भी दूर कर देते हैं...

यह भी पढ़ें: इन योगासनों द्वारा नाभि खिसकने की समस्या को बड़ी आसानी से करें दूर

हमारे स्वास्थ्य के लिए ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर सूखे मेवे बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। उसी प्रकार प्रोटीन, विटामिन-ई, फाइबर, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 जैसे गुणों से युक्त बादाम भी हमारे मस्तिष्क, त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बहुत सेहतमंद होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सूखे बादाम खाने पर इसके छिलकों को पचा पाना आसान नहीं होता है। सूखी बादाम गिरी या भुने हुए बादाम खाने पर इससे ना केवल रक्त में पित्त की मात्रा बढ़ती है, बल्कि बादाम के छिलके में मौजूद टैनिन और फाइटिक एसिड पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित होने नहीं देता है। जिस कारण से शरीर को बादाम में मौजूद आयरन तथा जिंक का फायदा ठीक तरीके से नहीं मिलता है।

लेकिन जब आप बादाम को भिगोकर खाते हैं, तो उसका छिलका निकल जाता है और आपके शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। भीगे बादाम काफी मुलायम हो जाते हैं, जिससे इन्हें पचाना भी आसान होता है। इसमें विटामिन तथा एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह फ्री रेडिकल्स से आपकी सुरक्षा करते हैं। साथ ही बढ़ती उम्र के लक्षणों और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाने में भी सहायक होते हैं।

इसके अलावा भिगोए हुए बादाम का छिलका हटाकर खाने से आपके शरीर में लाइपेज जैसे कुछ इंजाइम रिलीज होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं। यही नहीं भीगे बादाम खाने से ना केवल दिमाग तेज होता है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन ई मस्तिष्क की कार्य क्षमता को भी बेहतर बनाने का काम करता है। भीगे बादाम का छिलका हटा देने पर इसमें से अशुद्धियां निकल जाती हैं और आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलने के कारण यह आपके हृदय के लिए भी काफी अच्छा रहता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

सेहत के सवाल जवाब

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल