पाकिस्तान की एक्ट्रेस सरहा असगर के साथ छेड़छाड़ हुई है। कराची में उनके साथ घर के सामने ही एक शख्स ने गलत नीयत से पकड़कर खींच लिया। एक्ट्रेस के शोर मचाने पर जब तक पड़ोसी और उनके पति आए तो आरोपी भाग निकला। हालांकि तब तक उनके कपड़े इस मनचले ने फाड़ दिए। सरहा ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए FIR दर्ज करा दी है।