स्कॉट लैंग एक सुपरहीरो और पिता की जिंदगियों के बीच बैलेंस बैठा रहे हैं। वहीं होप वेन डायने और डॉ. हैंक पेम एक अर्जेंट नया मिशन शुरू कर रहे हैं जिससे जुड़े पुराने रहस्यों का पर्दाफाश करने के लिये ऐंटमैन और द वास्प की लड़ाई होती है। फिल्म धीरे-धीरे ओपन होती है, इसलिये किरदारों के स्थापित होने, बदलने और नैचुरल होने के लिये बहुत सा स्पेस छोड़ जाती है। इसमें एक्शन सीन्स के इर्द-गिर्द अच्छे से किरदार उभरते हैं और थोड़ा बहुत हंसी मजाक भी। इवैंजलाइन लिली, होप वेन डायने (WASP) के रोल में पूरी लाइम लाइट ले जाती हैं।पॉल रूड ने भी काफी अच्छा अभिनय किया है।