Avatar Series: हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) की साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार' सीरीज (Avatar Series) की पहली फिल्म Avatar साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसके लंबे इंतजार के बाद 13 सालों बाद इस फिल्म के दूसरी पार्ट या सीक्वल 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way Of Water) इसी महीने 16 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसको बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पांच दिनों के अंदर 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं कुछ दिनों के अंदर फिल्म अपने 200 करोड़ के आकंड़ों को भी पार कर लेगी। ऐसी उम्मीदें लगाई जा रही है, लेकिन 'अवतार' फिल्म के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है, जो उनकी खुशी को दोगुणा बढ़ा देगी।