Avengers Endgame ने लोगों की सोच से परे बेमिसाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। दिन पर दिन यह फिल्म रिकॉर्ड सेट करती जा रही है। जहां पहले दिन इस फिल्म ने 53.10 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सभी के होश उड़ा दिए थे। तो वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 51.40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस किया। हाल में मूवी एनालिस्ट तरण आदर्श ने तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े शेयर किए।