जैक्सन को सहनी पड़ी थी नस्लवाद की तीखी टिप्पणियां:
माइकल जैक्सन ने 80 के दशक में संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना ली थी। हालांकि इस दौर में उन्हें नस्लवाद की तीखी टिप्पणियां भी सहनी पड़ी थी। माइकल जैक्सन का एलबम 'बीट इट.बिली जीन...' और 'थ्रिलर...' ने नस्लवाद की सारी बाधाओं को तोड़ दिया और उन्हें कामयाबी दिलायी। माइकल जैक्सन की 'थ्रिलर' उस दौर की ऑलटाइम बेस्ट सेलिंग एलबम बनी। उसके बाद 'ऑफ दि वॉल बैड.डेंजरस...' और 'हिस्ट्री' ने उन्हें किंग ऑफ पॉप बना दिया। माइकल को उनके कॅरियर के दौरान मान-सम्मान भी खूब मिला। माइकल कई गिनीज अवॉर्ड जैसे ग्रैमी अवॉर्ड, अमरीकन म्यूजिक अवॉर्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और ग्रैमी लीजेंड अवॉर्ड समेत कईं पुरस्कारों से सम्मानित किए गए हैं।