5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Britney Spears ने शेयर की टॉपलेस तस्वीरें, फैंस ने किया ऐसा कमेंट

हॉलीवुड पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने हाल ही में ही अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी टॉपलैस तस्वीर शेयर की है। जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। उनके पोस्ट पर एक यूजर ने बेहद निजी कमेंट कर दिया। जिसका जबाव ब्रिटनी ने खुद दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satyam Singhai

•

Updated: 11 Nov 2021, 3:15 PM IST

resize-16366235881767227068britneyspearsafpmarchd.jpg

हॉलीवुड पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ टॉपलेस तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस के द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं, जो फैंस के बीच आग की तरह फैल जाती हैं। ब्रिटनी की लेटेस्ट फोटोज एक बार फिर से इंटरनेट पर चर्चा में आ गई हैं। इन तस्वीरों में ब्रिटनी कैमरे के सामने टॉपलेस खड़ी हुई हैं।

ब्रिटनी ने इन फोटोज को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा है ‘मैंने अपने रूम में फोटोग्राफी कैमरा पहली बार यूज किया। मैं उसे स्टैंड पर लगाकर टाइमर सेट किया और ये तस्वीरें लीं।‘ इन तस्वीरों में वे पीले कपड़े पहने नजर आ रही हैं।

ब्रिटनी स्पीयर्स की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स का हॉट फिगर हमेशा की तरह फैंस को बेचैन कर रहा है और वो तस्वीरों पर प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

इससे पहले भी ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने फैंस को बीते दिनों टॉपलेस तस्वीरें शेयर करके ट्रीट देने की कोशिश की थी लेकिन यह कदम उनके खिलाफ चला गया।

ब्रिटनी स्पीयर्स की तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी कराई है, जिसे वो तस्वीरों के माध्यम से फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके साथ-साथ कई लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने की भी आशंका जताई है।

ब्रिटनी स्पीयर्स ने इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि न तो उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी कराई है और न ही वो प्रेग्नेंट हैं। ब्रिटनी स्पीयर्स ने इंस्टाग्राम पर लम्बा सा पोस्ट लिखकर सभी सवालों के जवाब दिए हैं।

ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, ‘नहीं दोस्तों, मैंने एक हफ्ते के अंदर बूब सर्जरी नहीं कराई है और ना ही मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरी तस्वीरों में ब्रेस्ट नजर आ रहे हैं क्योंकि मैं खाना खाती हूं। इससे पहले कि आप मेरी बॉडी की और तस्वीरें देखें, मैं चाहती हूं कि आप यह समझें कि मैं स्किन शो क्यों करती हूं? मैं कितना भी लोगों को समझाऊं लेकिन कुछ लोगों को कभी समझ नहीं आएगा। मेरे फैंस जानते हैं कि मैं ऐसा क्यों करती हूं क्योंकि वो अमेजिंग हैं। मेरी तरफ से उन सभी को बहुत सारा प्यार....।’

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन