डेव शापिरो एक मशहूर टैलेंट एजेंट थे जो हिवी रॉक और इंडिपेंडेंट म्यूजिक सीन का बड़ा नाम माने जाते थे। वो 42 साल के थे और साउंड टैलेंट एजेंसी के सह-संस्थापक थे। उन्होंने पीयर्स द वील, सम 41, स्टोरी ऑफ द ईयर, हैनसन और वेनेसा कार्लटन जैसे बड़े म्यूजिक बैंड्स और सिंगर्स का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा ईव 6, आई प्रिवेल, सिल्वरस्टीन और पार्कवे ड्राइव जैसे बैंड्स उनके क्लाइंट रहे हैं।