जोई इतिहास के सबसे बुरे पिता:
डॉक्टर मुरे ने कहा है कि जोई इतिहास के सबसे बुरे पिता हैं। बता दें कि माइकल जैक्सन के पिता जोई का पिछले माह ही निधन हुआ है। अब मुरे ने दावा किया है कि जैक्सन ने अपने पिता द्वारा उन पर किए कई अत्याचारों के बारे में बताया था। साथ ही मुरे ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें कहा है कि जैक्सन की लंबे सुर वाली आवाज को बनाए रखने के लिए उन पर विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल कर उन्हें नंपुसक बना दिया गया था।