12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार मां बनने जा रही इस अभिनेत्री ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, हो रही वायरल

इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, न्यू ईयर, न्यू एडवेंचर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 2 Jan 2018, 8:06 PM IST

eva longoria

eva longoria

हॉलीवुड अभिनेत्री इवा लोंगोरिया पहली बार मां बनने जा रही हैं। इवा ने उनकी गर्भावस्था में साथ देने के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया है। पति जोस ‘पेपे’ बास्टोन के साथ बेटे की उम्मीद कर रहीं लोंगोरिया ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘न्यू ईयर, न्यू एडवेंचर।’ तस्वीर में इवा बेबी बंप के साथ दिख रही हैं, जबकि अन्य चार लोग उनके पेट पर अपने हाथ रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं पहले से नए बच्चे को अपने सुंदर परिवार का प्यार मिलने के लिए आभारी हूं।' बता दें कि अमरीका में फ़िल्म उद्योग और दूसरी कामकाजी जगहों पर यौन उत्पीड़न के मुक़ाबले के लिए एक अभियान शुरु किया गया है। इस अभियान में तीन सौ से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं, जिसमें अभिनेत्रियां, लेखक और निर्देशक शामिल हैं।

इस अभियान को सैंकड़ों अभिनेत्रियों का समर्थन हासिल है। इन अभिनेत्रियों में नताली पोर्टमैन, रीस वीदरस्पून, केट ब्लैंनचेट, इवा लोंगोरिया और एमा स्टोन भी शामिल हैं। इस अभियान के तहत डेढ़ करोड़ डालर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है और ये अभिनेत्रियां 1 करोड़ 30 लाख डॉलर जमाकर चुकी हैं। इस अभियान के तहत जमा की गई रकम का इस्तेमाल काम की जगह उत्पीड़न का शिकार हुए महिलाओं और पुरुषों की कानूनी मदद के लिए होगा। इस अभियान के जरिए 'लैंगिक असमानता और शक्ति के असंतुलन को दूर करने' की मांग भी उठाई जाएगी।

साथ ही इसके जरिए प्रभाव की जगहों पर ज्यादा महिलाओं को मौके देने और वेतन की असमानता को दूर करने पर भी ज़ोर दिया जाएगा। बता दें कि पिछले वर्ष 'मी टू' हैशटैग के तहत दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों ने यौन उत्पीड़न से जुड़ी अपनी कहानियां साझा की थीं। ट्विटर और फ़ेसबुक पर ये हैशटैग अक्टूबर से दिसबंर 2017 के बीच 60 लाख बार इस्तेमाल हुआ था।