scriptएंजलिना जोली को मात देते हुए ये हॅालीवुड अभिनेत्री बनीं दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस | forbes list: Scarlett Johansson richest actress in hollywood | Patrika News

एंजलिना जोली को मात देते हुए ये हॅालीवुड अभिनेत्री बनीं दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस

Published: Aug 25, 2018 12:27:56 pm

Submitted by:

Riya Jain

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस एंजेलिना जोली भी अब इस मामले में एक मशहूर एक्ट्रेस से पीछे हो गई हैं।

forbes list: Scarlett Johansson richest actress in hollywood

forbes list: Scarlett Johansson richest actress in hollywood

हॅालीवुड इंडस्ट्री में यूं तो कई एक्ट्रेसेस मशहूर हैं लेकिन जितना एंजेलिना जोली फैमस हैं उतनी शायद ही कोई और एक्ट्रेस हों। पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस एंजेलिना जोली भी अब इस मामले में एक मशहूर एक्ट्रेस से पीछे हो गई हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘लॉस्ट इन ट्रांसलेसन’ की अभिनेत्री स्कारलेट जॉनसन को फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री का खिताब दिया है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय अभिनेत्री ने 1 जून 2017 से 1 जून 2018 तक कर-पूर्व 4.05 करोड़ डॉलर की कमाई की थी, जो कि इसके पिछले साल की तुलना में चौगुनी है।

 

Scarlett-Johansson

इसी के साथ उन्होंने अभिनेत्री एंजेलिना जोली को पीछे छोड़ दिया है। अब वह दूसरे नंबर पर आ गई हैं। उनकी कमाई कुल 2.8 करोड़ डॉलर रही। साथ ही अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन 1.95 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरा नंबर हासिल किया है। गौरतलब है कि 2017 की सूची में मार्क वालबर्ग 6.8 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाने वाले अभिनेता थे।

अगर एक्ट्रेस स्कारलेट की बात करें तो इस साल वह फिल्म ‘एवेंजर्स : इनफिनिटी वार’ में अश्वेत विधवा की भूमिका में नजर आई थीं और अब उनकी अगली फिल्म 2019 को रिलीज होगी। इसे वाल्ट डिजनी और मार्बल स्टूडियो बना रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो