20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / जल्द वेब सीरीज में नजर आएंगी हॉलीवुड की यह मशहूर सिंगर, हाल में उड़ी थी प्रेग्नेंसी की अफवाह

जल्द वेब सीरीज में नजर आएंगी हॉलीवुड की यह मशहूर सिंगर, हाल में उड़ी थी प्रेग्नेंसी की अफवाह

सीजन में दिखाया जाएगा कि उन्हें लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचने के लिए किन परिवर्तनों में से होकर गुजरना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 May 2019, 4:45 PM IST

Miley cyrus

Miley cyrus

पिछले दिनों ही नेटफ्लिक्स ने अपने शो 'ब्लैक मिरर' के पांचवे सीजन की घोषणा की है। इस शो से हॉलीवुड की एक बड़ी हस्ति जुड़ गई हैं। इस शो में मशहूर सिंगर माइली सायरस भी नजर आएंगी। शो में माइली एक ऐसे कलाकार की भूमिका में नजर आएंगी जिसके हजारों फैंस हैं। सीजन में दिखाया जाएगा कि उन्हें लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचने के लिए किन परिवर्तनों में से होकर गुजरना पड़ता है।

बता दें कि माइली अपने स्टाइल और गानों की वजह से काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने पिछले साल ही दिसंबर में लियाम हेम्सवर्थ से फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई। जहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। हाल ही में माइली के प्रेगंनेंट होने की खबर भी वायरल हुई थी।

हालांकि सिंगर ने इस खबर को अफवाह बताकर इसका खंडन किया था। बता दें कि कुछ दिन पहले एक अंडे ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक्स का रिकॉर्ड बनाया। माइली ने भी एक फोटो पोस्ट की थी,जिसमें एक अंडा रखा और खबर को अफवाह बताया। माइली ने फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा,'मैं गर्भवती नहीं हूं लेकिन यह अच्छा है कि सब हमारे लिए खुश हैं। हम भी खुद अपने लिए खुश हैं। हमारी जिंदगी के अगले अध्याय के लिए उत्सुक हूं।'