Jonathan Majors Found Guilty of Assault, Harassment: न्यूयॉर्क की एक जूरी ने मार्वल अभिनेता जोनाथन मेजर्स को उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ग्रेस जब्बारी हमला करने और उत्पीड़न के आरोप में दोषी पाया है। तीन दिनों के लगभग चार घंटे से अधिक के विचार-विमर्श के बाद, छह व्यक्ति को जूरी ने फैसला सुनाया है। जब फैसला पढ़ा गया, तो एक्टर अपने वकीलों के साथ खड़ा था। उनके पीछे उनके परिवार के सदस्य और उनकी प्रेमिका, मेगन गुड भी थे। सजा का ऐलान 6 फरवरी को किया जाएगा, और यह बताया जा रहा है कि जोनाथन मेजर्स को एक साल की जेल की सजा हो सकती है।