24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शो के दौरान कैटी पेरी ने 19 साल के लड़के को किया धोखे से किस

बेंजामिन ने कहा कि व उसने किसी लड़की को किस नहीं किया है। इस पर कैटी ने उसे बुलाकर किस किया

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 16, 2018

Katy Perry

Katy Perry

हाल ही में भारतीय टेलीविजन के एक रिएलिटी शो में एक जज द्वारा छोटी बच्ची को किस करने पर बवाल हो गया था। अब ऐसा ही मामला एक विदेशी टीवी शो पर भी हुआ। दरअसल अमेरिकी रिएलिटी शो 'अमेरिकन आइडल' के दौरान जज ने ऐसा कुछ किया कि मामला सुर्खियों में आ गया। इस जज की काफी आलोचना हो रही है। यह जज कोई और नहीं बल्कि फेमस सिंगर कैटी पेरी है।

आॅडिशन के दौरान कंटेस्टेंट को किया किस:
'अमेरिकन आइडल' के आॅडिशन चल रहे थे। आॅडिशन में एक 19 वर्षीय बेंजामिन ग्लेज नाम का लड़का परफॉर्म करने आया। जब शो के जज ने उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह पेशे से कैशियर है। इसके बाद जब लड़कियों की बात निकली तो बेंजामिन ने कहा कि वह कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे और ना ही उन्होंने किसी लड़की को किस किया है। इस पर कैटी पेरी ने उसे अपने पास बुलाकर उसे किस किया।

कैटी पेरी ने किया किस:
फेमस सिंगर कैटी पेरी इस शो की जज हैं। जब बेंजामिन ने कहा कि आज तक उन्होंने किसी लड़की को किस नहीं किया तो कैटी ने उसे अपने पास बुलाया। हालांकि इस दौरान वह लड़का मना करता रहा। जब बेंजामिन जज की टेबल के पास पहुंचा तो कैटी ने अपना गाल आगे कर दिया। लड़के ने उन्हें किस किया लेकिन जब किस की आवाज नहीं आई तो कैटी ने फिर से अपना गाल आगे बढ़ा दिया। जैसे ही बेंजामिन ने उन्हें किस करने की कोशिश की तो कैटी ने उसके होंठों को चूम लिया। इसके बाद यह किस वाला वीडियो वायरल हो गया और मामले ने इतना तूल पकड लिया कि हर जगह केटी की आलोचना हो रही है।

पहली किस को स्पेशल बनाना चाहते थे बेंजामिन:
बेंजामिन ने कहा कि वे अपनी पहली किस को स्पेशल बनाना चाहते थे। हालांकि शो में बेंजामिन का सलेक्शन नहीं हो पाया। इस वजह से वे थोड़े मायूस जरूर हुए।