हॉलीवुड की मशहूर रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन की बहन क्लोई कार्दशियन फिलहाल सिंगर मदर बनकर अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। अब उनके पूर्व पति लैमर जोसेफ ओडोम ने यह बात स्वीकारी है कि उन्होंने अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि उस वक्त वे ड्रग्स के नशे में थे, जिस वजह से वह ठीक से सोच भी नहीं पा रहे थे।