23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा ने किया खुलासा, कहा- ‘मुझे याद नहीं कब आखिरी बार नहाई थी’

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर लेडी गागा ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमें उन्होनें लिखा है कि उन्हें याद ही नहीं है कि वो आखिरी बार कब नहाई थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 25 Dec 2019, 2:35 PM IST

lady_gaga_cant_remember_when_she_took_a_bath_last_time.jpg

नई दिल्ली। हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा (hollywood singer lady gaga) की फोटो- वीडियो आए दिन वायरल होती रहती हैं।लेकिन इस बार उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल, इस ट्वीट में लेडी (lady gaga) ने अपने नहाने को लेकर खुलासा किया है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि उन्हें याद ही नहीं है कि वो आखिरी बार कब नहाई थीं। इस ट्वीट के चलते लेड़ी फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

सनी देओल की छोड़ी हुई फिल्म से सुपरस्टार बने अक्षय कुमार, लगातार फ्लॉप हुई थीं 14 फिल्में

View this post on Instagram

Faux fur, real whiskey 🥃

A post shared by Lady Gaga (@ladygaga) on

ट्विटर पर लेडी गागा(lady gaga) ने बॉडी क्लीनलीनेस से जुड़ी एक फनी कन्वर्सेशन साझा की है। इसमें उनकी पर्सनल असिस्टेंट उनसे पूछती हैं, 'आप पिछली बार कब नहाई थीं?' इसके जवाब में लेडी गागा ने लिखा- 'मुझे याद नहीं। गागा के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'ना नहाने वालों की रानी। एक दूसरे यूजर् ने फनी मीम्स शेयर कर उनके ना नहाने का मजाक उड़ाया है।

कार्तिक आर्यन बने सांता क्लॉज, तो दीपिका पादुकोण ने मांगा लिया प्यारा सा गिफ्ट

बता दें कुछ दिनों पहले हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा (hollywood singer lady gaga) का एक और ट्वीट वायरल हुआ था। इस ट्वीट में उन्होंने संस्कृत के श्लोक शेयर किया था। लेड़ी ने लिखा था- 'लोका समस्ता सुखिनो भवंतु।' इस श्लोक का अर्थ है, 'दुनिया में सभी लोग खुश रहें।