23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनी देओल की छोड़ी हुई फिल्म से सुपरस्टार बने अक्षय कुमार, लगातार फ्लॉप हुई थीं 14 फिल्में

एक समय ऐसा आया था जब अक्षय की लगातार 14 फिल्में फ्लॉप हुई थीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 25 Dec 2019, 2:07 PM IST

jaanwar_due_to_sunny_deol_rejection_akshay_kumar_got_this_movie.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) हर साल 4-5 फिल्में करते हैं। खास बात ये है कि इनमें से अधिकतर फिल्में हिट होती है। कुछ तो बाक्स ऑफ़िस पर जमकर पैसे कमाती हैं। लेकिन एक ऐसा भी दौर था जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे थे। उनकी 14 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं।लोगों को लगा बस खिलाड़ी कुमार का करियर खत्म। लेकिन फिर साल 1999 में उनकी फिल्म जानवर (Jaanwar) रिलीज हुई। फिल्म ने कई रिकार्ड तोड़े और अक्षय का करियर भी सभांल लिया। अक्षय कुमार, (Akshay Kumar) शिल्पा शेट्टी, (silpa shetty) करिश्मा कपूर (karishma kapoor) और मोहनीश बहल स्टारर फिल्म जानवर देश के 25 शहरों के सिनेमाघरों में लगातार सौ दिन चली। इतना ही नहीं इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार ने हिट फिल्मों की हैट्रिक भी लगा दी। उनकी फिल्म हेराफेरी और धड़कन भी हिट रही।

जयंती विशेष: 'आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं', पढ़ें अटल बिहारी वाजपेयी की 10 प्रेरणादायक बातें

अक्षय (Akshay Kumar) कुमार ने एक इंटरव्यू में अपने फ्लॉप करियर को लेकर बात भी की थी।अक्षय ने इंटरव्यू में बताया था कि 'मैं हारा हुआ महसूस करता था लेकिन उस वक्त मेरी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ने मुझे संभाला। मार्शल आर्ट आपको डिसीप्लीन में रहना सिखाता है। 14 फिल्में फ्लॉप देकर मैंने बहुत कुछ सीखा है।' बता दें फिल्म जानवर (Jaanwar) में हीरो के तौर सबसे पहले सनी देओल (Sunny Deo) को कास्ट करना था। फिल्म के निर्देशक सुनील दर्शन नें एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मैंने सनी देओल के लिए फिल्म जानवर की स्क्रिप्ट लिखी थी लेकिन उनको शायद फिल्म की कहानी समझ नहीं आई और उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। मैं फिल्म के लिए कोई दमदार हीरो ढूंढ ही रहा था कि एक दिन मेरे पास अक्षय का फ़ोन आया। इसके बाद उन्होंने मेरे साथ इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की। मैंने उन्हें फिल्म जानवर की कहानी सुनाई। अक्षय की मेहनत और काम को लेकर उनकी निष्ठा ने मुझे प्रभावित किया और मैंने ये फिल्म उनके साथ बनाने का फैसला कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग