31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब रहते हैं लोग, वजह जान रह जाएंगे हैरान

वह एक होटल में वेटर का काम करता है। इसका नाम रोजी खान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 28 Mar 2019, 7:51 PM IST

Rozi khan

Rozi khan

इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल काफी चर्चा में हैं। अनुष्का शर्मा के बाद अब सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीज की हमशक्ल सुर्खियों में है। इस बीच हॉलीवुड एक्टर पीटर डिंकलेज की तरह हूबहू दिखने वाला शख्स मिल गया है। बता दें कि पीटर डिंकलेज 'गेम आॅफ थ्रोन्स' से फेमस हुए हैं। पीटर इस शो में टायरन लेनिस्टर का किरदार निभा रहे हैं।

जो शख्स हूबहू पीटर की तरह दिखता है वह पाकिस्तान का है। वह एक होटल में वेटर का काम करता है। इसका नाम रोजी खान है। ऐसे में अब वह पीटर की तरह दिखने की वजह से इंटरनेट सनसनी बन गया है। कद काठी और शक्ल सूरत में पीटर डिंकलेज जैसे द‍िखने वाले रोजी खान का कहना है कि उन्होंने कभी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का नाम भी नहीं सुना था। जब लोगों ने उन्हें बताया तो अच्छा लगा।

रोजी ने कहा, 'पीटर डिंकलेज की वजह से अब लोगों का बहुत प्यार मिलता है। लोग मेरे साथ तस्वीरें लेते हैं। अब रोजी पाकिस्तान में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। वह जहां काम करते हैं लोग उनसे खासतौर पर मिलने आते हैं। दोनों का कद 4 फीट 5 इंच है। सोशल मीड‍िया पर रोजी के होटल में काम करते हुए कई वीड‍ियो वायरल हो रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन