
हाल में खबर आई थी कि अमरीका की एक मॉडल कटरीना जारुटस्की पर एक शार्क ने हमला कर दिया था। अब इस घटना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें वाकई दिल दहला देने वाली हैं।

दरअसल जारुटस्की अपनी वेकेशन की फोटोज क्लिक करवा रही थीं। इन फोटोज को क्लिक करने के दौरान ही उन पर शार्क ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें वो मरते-मरते बचीं।

अब जारुटस्की ने इन फोटोज के जरिए अपने फैंस को इस घटना के बारे में बताया। दरअसल पिछले दिनों यह मॉडल अपने परिवार और ब्वॉयफ्रेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बीच पर छुट्टियां मनाने पहुंची थीं।

इसी दौरान 19 साल की इस मॉडल ने नर्स शार्क्स के साथ एक शानदार फोटो क्लिक करवानी चाही। लेकिन जैसे ही मॉडल पोज दे रहीं थी तभी इन शार्क्स के झुंड में से एक शार्क ने उन पर हमला कर दिया और उनकी कलाई बुरी तरह चबा डाली।

इस घटना के बाद मॉडल की कलाई पर कई स्टिच आए हैं।