बच्चों का सबसे पसंदीदा किरदार 'मोगली' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया। 'मोगली' का यह ट्रेलर यू ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि 90 के दशक में यह किरदार सबके दिलो दिमाग पर छा गया था। अब वॉर्नर्स ब्रदर्स ने फिल्म 'मोगली' का ट्रेलर यू ट्यूब पर जारी किया। फिल्म को एंडी सरकीस ने डायरेक्ट किया है। इसका जो ट्रेलर जारी किया गया है, उसमें मोगली इंसानों से लड़ता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही बघेरा उसको बचाकर अपनी पीठ पर सवारी कराता भी नजर आता है।
इस वीडियो में विजुअल्स बहुत ही शानदार है और दमदार एनिमेशन का डोज है। साथ ही इस बार भी मोगली का सामना शेरखान से होगा। इस बार फिल्म में रोहन चंद नाम का बच्चा मोगली का किरदार निभा रहा है। मोगली की कहानी मशहूर लेखक रुडयार्ड किपलिंग द्वारा लिखी गई है।