बता दें कि मिस्टर बीन जिंदा हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह लॉस एंजेलिस में एक कार एक्सिडेंट में मारे गए हैं। इस खबर को फेसबुक और ट्विटर जमकर शेयर किया जा रहा था। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब मिस्टर बीन के साथ ऐसा हुआ है। इससे पहले भी वह इस तरह की झूठी खबरों के शिकार हो चुके हैं। साल 2017 में फॉक्स न्यूज के नाम से मिस्टर बीन की मौत की ब्रेकिंग चलाई जा रही थी। इसका लिंक एक स्कैम वेबसाइट से जुड़ा था जो किसी के भी कंप्यूटर में वायरस डाल सकता था