9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आॅस्कर अवॉर्ड नहीं जीतने वालों को भी मिलेंगे 65 लाख के गिफ्ट हैंपर

एक मार्केटिंग कंपनी सभी नॉमिनेटेड कलाकारों को लाखों के गिफ्ट देगी।

2 min read
Google source verification
आॅस्कर अवॉर्ड नहीं जीतने वालों को भी मिलेंगे 65 लाख के गिफ्ट हैंपर

ऑस्कर अवॉर्ड 2018 का आयोजन 5 मार्च को लॉस एंजेलिस में होगा। बता दें कि ऑस्कर अवार्ड्स 1929 में शुरू हुए थे। हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड 2018 की नॉमिनेशन लिस्ट आ गई है।

आॅस्कर अवॉर्ड नहीं जीतने वालों को भी मिलेंगे 65 लाख के गिफ्ट हैंपर

बताया जा रहा है कि एक मार्केटिंग कंपनी सभी नॉमिनेटेड कलाकारों को लाखों के गिफ्ट देगी। ये कंपनी पिछले 16 सालों से ये गिफ्ट हैंपर डिस्ट्र‍िब्यूट कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार नॉमिनेट हुए सभी कलाकारों को गिफ्ट हैंपर दिए जाते हैं।

आॅस्कर अवॉर्ड नहीं जीतने वालों को भी मिलेंगे 65 लाख के गिफ्ट हैंपर

साथ ही उनको हवाई की 6 रातों का एक लग्जरी ट्रिप भी मिलता है। बताया जा रहा है कि 6 रातों के रहने की कीमत लगभग 3 हजार डॉलर है। इस गिफ्ट हैंपर में जंजीबार और तंजानिया की दो लोगों की 12 रातों की ट्रिप भी होती है।

आॅस्कर अवॉर्ड नहीं जीतने वालों को भी मिलेंगे 65 लाख के गिफ्ट हैंपर

फ्री गिफ्ट हैंपर में डायमंड ज्वैलरी के साथ ही 24 कैरेट का गोल्ड फेशियल और 10 हजार डॉलर का एक एनिमल डोनेशन फंड भी शामिल है।