
90वें अकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में पॉपुलर सेलेब्स ने अपने अंदाज में एंट्री की। लेकिन जेनिफर लॉरेंस की एंट्री सबसे अनोखी रही। हाथों में वाइन का ग्लास लिए जेनिफर का अंदाज देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

जेनिफर लॉरेंस 90वें अकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में एक हाथ में वाइन का ग्लास थामे और दूसरे हाथ से गाउन को पकड़े हुए कतार में लगी कुर्सियों पर चढ़कर अपनी सीट ढूंढती नजर आईं।

चमकदार डियोर गाउन और हाई हील्स में लॉरेंस बेहद दिलकश लग रही थीं। हाई हील, वाइन और कुर्सी पर चढ़े होने के बावजूद उन्होंने अपना संतुलन बनाया हुआ था।

उन्होंने अपने फ्लोर लेंथ गाउन को एक हाथ से पकड़ कर थोड़ा ऊपर कर रखा था, जबकि दूसरे हाथ में वाइन भरा ग्लास थाम रखा था।

इस साल लॉरेंस और जोडी फोस्टर ने फिल्म 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी' के लिए अभिनेत्री फ्रांसिस मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ऑस्कर ट्राफी प्रदान की।