4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 लाख में बनी फिल्म ने 800 करोड़ का किया कलेक्शन, जबरदस्त कमाई करके रच दिया इतिहास

Low Budget Hit Film: साल 2007 में आई अमेरिकी हॉरर फिल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटी जिसका निर्माण, लेखन, निर्देशन, फोटोग्राफी और एडिटिंग ओरेन पेली ने किया है। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई करके इतिहास बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 6 Dec 2023, 4:48 PM IST

world_most_profitable_film.jpg

दुनिया की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म

Low Budget Hit Film: पिछले कुछ सालों में, ऐसी कई कम बजट वाली फिल्में आई हैं, जिन्होंने उम्मीद से बढ़कर बॉक्स ऑफिस पर कमाई की हैं। भारत और विदेशों दोनों में ही कई छोटे बजट की फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गई हैं, जो बड़े-बड़े बजट वाली फिल्मों के संग्रह को टक्कर दे रही हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' ने हाल ही में 2000% लाभ दर्ज किया, जब उसने 15 करोड़ रुपये के बजट पर 341 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन 2007 में एक हॉलीवुड फिल्म ने आश्चर्यजनक रूप से 13,30,000% लाभ कमाया था। यही वजह है कि इसे अब तक की सबसे अधिक लाभदायक फिल्म कहा जाता है।

साल 2007 में फिल्ममेकर ओरेन पेली ने 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' नाम की एक बहुत ही कम बजट वाली हॉरर फिल्म लिखी। उन्होंने ही इसे शूट किया, डायरेक्ट किया, और प्रोड्यूस भी किया। साल 1999 की हिट 'द ब्लेयर विच' प्रोजेक्ट के बाद फिल्म में फुटेज फॉर्मेट का इस्तेमाल किया गया। इस फिल्म को हैंडहेल्ड कैमरे या सीसीटीवी पर फिल्माया गया था।

दुनियाभर में कमाए 800 करोड़
फिल्म के क्रू और केवल चार कलाकारों ने बजट को $15,000 (2007 में 6 लाख रुपये) तक रखा गया। पैरामाउंट पिक्चर्स के अधिग्रहण के बाद इस फिल्म का अंत बदल दिया गया और कुछ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी हुआ। इसके बाद इस फिल्म का कुल बजट $215,000 (90 लाख रुपये) हो गया था। यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी, जिसने दुनिया भर में $193 मिलियन (लगभग 800 करोड़ रुपये) की शानदार कमाई दर्ज की। इसे सिनेमा के इतिहास में सबसे कम बजट और सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म कहा जाता है।

'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' फ्रेंचाइजी ने कमाए 7320 करोड़ रुपये
'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' की सफलता ने ही इस फिल्म की फ्रेंचाइजी को खड़ा कर दिया। इस फिल्म के 6 सीक्वल और स्पिनऑफ फैन्स को देखने को मिले। 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' फ्रेंचाइजी की सात फिल्मों की दुनिया भर में कुल कमाई 890 मिलियन डॉलर (7320 करोड़ रुपये) है, जबकि इनका कुल बजट सिर्फ 28 मिलियन डॉलर (230 करोड़ रुपये) है। किसी दूसरी फिल्म की फ्रेंचाइजी की सफलता दर इतनी बड़ी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन