
Prince Charles and Princess Diana Wedding Pictures
नई दिल्ली। प्रिंस चार्ल्स और प्रिसेंस डायना की शादी को 'सदी की शादी' कहा जाता है। 40 साल पहले इसी महीने दोनों की कभी न भूलने वाली शादी हुई थी। लेकिन प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना स्पेंसर के लिए ये आंसू, दोषारोपण और त्रासदी में खत्म हुई। इसके प्रभाव आज भी ब्रिटिश राजघरानों द्वारा महसूस किए जा सकते हैं। लेडी डायना का जन्म एक राजकुमारी के रूप में हुआ था लेकिन वो हमेशा एक साधारण जिंदगी जीने की लालसा रखती थीं।
लेडी डायना का जन्म 1 जुलाई 1961 को नॉरफोक के सेनड्रिंघम में हुआ था। वह अपने माता-पिता की सबसे छोटी संतान थीं। माता-पिता के बीच तलाक के कारण वह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाईं। लेकिन किसी तरह स्कूली शिक्षा पूरी कर उन्होंने लंदन में काम किया। उन्होंने दाई, कुक किंडरगार्टन में सहायक के रूप में काम किया। उन्हें म्यूजिक से बेहद लगाव था। वो पियानो बजाना जानती थीं।
प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात के बाद वो एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 24 फरवरी 1981 को दोनों की सगाई की घोषणा कर दी गई। सगाई में डायना की अगूंठी काफी चर्चा में रही थी। डायना की अंगूठी की क़ीमत लगभग 30,000 पाउंड आंकी गई थी। जिसमें एक नीलम और 14 हीरे जड़े हुए थे।
29 जुलाई 1981 को डायना की प्रिंस चार्ल्स से शादी हो गई। दोनों की शादी को 'सदी की शादी' करार दिया गया था। शादी के वक्त डायना की उम्र 20 साल थी। शादी समारोह के लिए 29 जुलाई, 1981 को राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के साथ-साथ यूरोप और उससे आगे के प्रमुखों को लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रवाहित किया गया, जिसे टेलीविजन पर 750 मिलियन लोगों ने देखा। बकिंघम पैलेस की बालकनी में दोनों ने एकर-दूसरे को किस किया। जिसकी तस्वीरें आज भी लोगों के जेहन में हैं।
डायना की शादी का गाउन भी काफी चर्चा में रहा था। उनके गाउन के पीछे 7.5 मीटर (22-फुट) ट्रेन थी और उनके सिर पर हीरे का टियारा था। लेकिन दोनों की ये शादी जल्द ही टूटने के कगार पर पहुंच गई थी। कहा जाता है कि प्रिंस चार्ल्स का कैमिला के साथ अफेयर था। जिसके बारे में डायना का पता चल गया था। अफेयर के बारे में जानने के बाद डायना ने अपनी कलाइयां तक काटने की कोशिश की थी। एक इंटरव्यू में डायना ने कहा था कि वह प्रिंस चार्ल्स से बेहद प्यार करती थीं। वह खुद को बहुत खुशनसीब समझती थीं लेकिन ये सब धोखा था। जब मैंने चार्ल्स को कैमिला से फोन पर ये कहते सुना कि वो अपनी शादी से छुटकारा पाना चाहते हैं, उस वक्त मेरे सारे सपने चकनाचूर हो गए थे।
अपनी शादी को बचाते हुए डायना ने एक साल के अंदर अपनी पहली संतान प्रिंस विलियम्स को जन्म दिया था। इसके बाद 15 सितंबर 1984 को उन्होंने दूसरे बच्चे प्रिंस हैरी को जन्म दिया।1992 में शाही जोड़ा अलग हो गया और उसके बाद 1996 में उनका तलाक हो गया। लेकिन 31 अगस्त 1997 का वो काला दिन जब डायना अपने दोस्त के साथ डिनर पर निकलीं तो उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इसके बाद साल 2005 में चार्ल्स ने अपनी नई पत्नी, कैमिला पार्कर बाउल्स से शादी की, जो उनके जीवन के असली प्यार के रूप जानी जाती हैं।
Published on:
25 Jul 2021 12:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
