10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SHOCKING:फ्लॉप साबित हुआ प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड शो, बंद होने की कगार पर

लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। चर्चा है कि जल्द ही प्रियंका का ये चर्चित सीरियल बंद हो जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 12 May 2018, 4:27 PM IST

quantico

quantico

लंबे समय से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स में बीजि चल रही हैं। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म 'जय गंगाजल' थी। जिसके बाद से ही वह अमरीकन टीवी सीरियल 'क्वांटिको' में व्यस्त चल रही हैं। इस टीवी शो के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और दूसरा आने वाला है, लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। चर्चा है कि जल्द ही प्रियंका का ये चर्चित सीरियल बंद हो जाएगा।

यह भी पढ़े-

WOW! दिल की बात आई जुबान पर, रणबीर संग शादी की बात सुन शरमा गईं आलिया

टीआरपी के कारण बंद हो रहा है शो

टीआरपी के मामले में प्रियंका चोपड़ा का शो 'क्वांटिको' इस बार फ्लॉप साबित हुआ है।इसी कारण से अब इस शो का अगला सीजन न लाने का फैसला किया गया है।बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले दो सीजन से इस शो का हिस्सा हैं। तीसरे सीजन में भी वह एफबीआई एजेंट की भूमिका में नजर आई हैं। अप्रेल में इसका प्रसारण शुरू हुआ था। मगर इसकी रेटिंग सिर्फ 0.5 रही।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन के 13वें एपिसोड के साथ ही इस शो को बंद कर दिया जाएगा।

बताते चलें कि प्रियंका ने साल साल 2017 में फिल्म 'बेवॉच' से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म भारत में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन अन्य देशों में इसने अच्छा बिजनेस किया। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। प्रियंका ने पिछले काफी वक्त से कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की है लेकिन अब वह जल्द ही फिल्म 'भारत' में सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़े-

WOW! दिल की बात आई जुबान पर, रणबीर संग शादी की बात सुन शरमा गईं आलिया