30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका ने जेठ और होने वाली जेठानी के सामने निक संग किया ऐसा काम, शर्म से लाल हो गए निक…

Priyanka Chopr-Nick Jonas की फ्लोरिडा के मियामी में छुट्टियां बिताते हुए कुछ खास Photos और Videos सामने आई हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Mar 26, 2019

जेठ और होने वाली जेठानी के सामने बेधड़क निक संग ये काम करती नजर आईं प्रियंका, वहां बैठे सभी लोग शर्मा गए...

जेठ और होने वाली जेठानी के सामने बेधड़क निक संग ये काम करती नजर आईं प्रियंका, वहां बैठे सभी लोग शर्मा गए...

बॉलीवुड की मशहूर 'देसी गर्ल' Priyanka Chopra इन दिनों Nick Jonas और अपने परिवार वालों के साथ लंबे वेकेशन पर हैं। पिछले साल अमरीकी सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद से दोनों को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। हाल में प्रियंका- निक की फ्लोरिडा के मियामी में छुट्टियां बिताते हुए कुछ खास Photos और Videos सामने आई हैं। स्टार्स ने खुद यह तस्वीरें Instagram पर Shareकी हैं।

इस दौरान प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह निक के बेहद करीब नजर आ रही हैं। बता दें इन तस्वीरों में जोनस ब्रदर्स के साथ- साथ प्रियंका की होने वाली जेठानी या कहें मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका और निक अपनी फैमिली के साथ मस्ती करती नजर आ रहे हैं। प्रियंका द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सोफी टर्नर भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सोफी निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस की गर्लफ्रेंड हैं और फेमस टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं।

गौरतलब है की जल्द ही प्रियंका फिल्म 'The Sky Is Pink' से बॅालीवुड में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदारों में हैं।