
Nick jonas
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के सितारे बुलंदियों पर चल रहे हैं। हाल में प्रियंका चोपड़ा का नाम विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में आया। वहीं निक जोनस का गाना Sucker बिलबोर्ड हॉट 100 की लिस्ट में टॉप पर आया। हाल में प्रियंका और निक मियामी में छुट्टी मनाने गए थे। यहां से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन तस्वीरों में सोफी टर्नर भी नजर आ रही हैं।
निक और प्रियंका स्टीव अओकी(Steve Aoki) के कॉन्सर्ट में भी पहुंचे थे। यहां पर इन्होंने जमकर मस्ती की। वे जश्न में इतना डूब गए कि उन्होंने आॅडियंस के ऊपर केक फेंका। रिपोर्ट के अनुसार स्टीव अओकी के कॉन्सर्ट में ऑडियंस के ऊपर केक फेंका जाता है। ऐसे में निक ने भी ऐसा ही किया और ऑडियंस पर जमकर केक फेंका।
ज्ञातव्य है कि प्रियंका ने निक ने पिछले वर्ष दिसंबर में शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही यह कपल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल में प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके पति निक जोनस के साथ दोनों जोनस भाई केविन और जो जोनास भी नजर आए थे।
Published on:
29 Mar 2019 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
