12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका ने कुछ इस अंदाज में मनाया निक का 26 वां जनमदिन, देखें खास तस्वीरें

हाल में निक ने अपना 26 वां जनमदिन मनाया। इस मौके पर एक गैंड पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी के दौरान की खास तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 16 Sep 2018, 9:52 AM IST

priyanka chopra celebrate nick jonas 26th birthday latest photos

priyanka chopra celebrate nick jonas 26th birthday latest photos

बॉलीवुड और हॅालीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर और अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ खास वक्त बिता रही हैं। काम से ब्रेक लेकर दोनों लंबी वेकेशन्स पर निकल गए हैं। बता दें हाल में निक ने अपना 26 वां जनमदिन मनाया। इस मौके पर एक गैंड पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी के दौरान की खास तस्वीर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

तस्वीर में निक और प्रियंका के साथ उनके काफी कई खास दोस्त मौजूद थे। इस फोटो में निक और प्रियंका के फ्रेंड्स के साथ उनके भाई जो जोनास और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर भी दिखाई दीं। कुछ महीने पहले प्रियंका ने भी अपना बर्थडे निक के साथ सेलिब्रेट किया था।

तस्वीरों में एक चीज और गौर करने वाली है और वो है निक का नया लुक। बता दें कि जहां निक पहले क्लीन शेव में नजर आते थे वहीं इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि निक के चेहरे पर मुंछे भी दिखाई दे रही हैं। निक इस नए लुक में काफी हैंडसम और मैच्योर लग रहे हैं।

गौरतलब है कि रोके के बाद से प्रियंका और निक को लेकर लगातार शादी की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों अभी अपने प्रोजेक्ट्स में जुटे हैं। वह काम से फ्री होने के बाद ही शादी को लेकर विचार करेंगे। बता दें प्रियंका जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी नाम की एक लड़की की जिंदगी पर आधारित है। आयशा चौधरी को जन्म से ही SCID (Severe Combined Immuno-Deficiency) नाम की बीमारी थी। जब वो सिर्फ 6 महीने की थीं, तब उनका बोन मैरो ट्रांसप्लान्ट हुआ था। उन्हें 13 साल की उम्र में pulmonary fibrosis नामक बीमारी हो गई थी, लेकिन इससे उनके उत्साह में कमी नहीं आई. बहुत कम उम्र में ही उन्होंने TEDx, INK जैसे प्लेटफॉर्म पर बोलना शुरू किया। 18 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।