29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Hollywood News / प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चों के लिए अभी से कर ली है खास तैयारी, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चों के लिए अभी से कर ली है खास तैयारी, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा

बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 6 May 2019, 6:38 PM IST

priyanka chopra

priyanka chopra

बॉलीवुड में धूम मचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने होने वाले बच्चों को लेकर बयान दिया है। एनुअल मेट गाला में 36 वर्षीय प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से साल 2017 की अपनी और 26 वर्षीय निक की कुछ फोटो शेयर की हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने कहा कि उनकी मेट गाला लव स्टोरी के बारे में अपने और निक के फ्यूचर बच्चों को जरूर बताएंगी। बता दें कि साल 2017 में मेट गाला में प्रियंका और निक दोनों ने एक साथ पहली बार रेड कार्पेट पर चले थे। कुछ दिनों खबर सामने आई थी कि प्रियंका और निक जल्द ही माता—पिता बनने वाले हैं। हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई थी।

उस समय दोनों ने अपने बीच के संबंध के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था, लेकिन तस्वीरों को देखकर अटकलें लगाई जा रही थी कि दोनों के बीच प्यार पनप रहा है। बता दें कि साल 2017 के लगभग एक साल बाद जुलाई 2018 में दो महीने की डेटिंग के बाद दोनों ने सगाई और पिछले साल दिसम्बर के महीने में दोनों ने शादी कर ली।