16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ट्रेलर जारी, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

फिल्म के ट्रेलर को देख आप भावुक हो जाएंगे
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Apr 13, 2018

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

हॉलीवुड में अपने अभिनय कौशल के झंड़े गाड़ रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दूसरी हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। प्रियंका की इस फिल्म का नाम है 'ए किड लाइक जेक'। बता दें कि इस फिल्म का यह पहला ट्रेलर जारी किया है। फिल्म के ट्रेलर को देख आप भावुक हो जाएंगे।

36 सेकेंड के ट्रेलर में प्रियंका सिर्फ 2—3 सेकेंड के लिए:
'ए किड लाइक जेक'का जो ट्रेलर जारी किया गया है, वह 36 सेकेंड का है लेकिन इसमें प्रियंका सिर्फ 2—3 सेकेंड के लिए ही नजर आईं हैं। यहां तक की इस वीडियो में उनका कोई पूरा डायलॉग भी नहीं है।

4 साल के बच्चे की कहानी:

फिल्म 'ए किड लाइक जेक' चार साल के बच्चे की कहानी है जिसे लड़कियों जैसे कपड़े पहनना, गुड़ियों से खेलना और परियों की कहानी सुनना पसंद है। बच्चे की इन हरकतों से उसके माता—पिता परेशान हो जाते हैं। इस ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है कि ये एक बच्चे और मां बाप के रिश्ते से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प कहानी है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका जिस पर्सन्स और क्लेयर डांस है।

हाल में जारी हुआ 'क्वांटिको सीजन 3' का प्रामो:

प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको सीजन 3' का प्रोमो हाल में जारी किया गया था। इस शो का प्रसारण 26 अप्रैल से शुरू होगा। शो के प्रामो में वह अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्रांम अकाउंट पर शेयर किया था। इस शो में वह एफबीआई एजेंट के किरदार में नजर आएंगी। प्रियंका के किरदार का नाम एलेक्स पेरिस है।

13 एपिसोड में आएंगी नजर:

क्वांटिको के पिछले दो शो में प्रियंका के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इसी कारण वह इस शो के तीसरे सीजन का भी हिस्सा हैं। 'क्वांटिको' के पहले दो सीजन में 22 एपिसोड में प्रियंका शामिल थीं लेकिन इस बार वह 13 में ही दिखाई देंगी।