8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Show के दौरान Priyanka ने उड़ाए Nick के होश, Record हो गया रिएक्शन

नेटफ्लिक्स पर 'जोनस ब्रदर्स फ्रैमिली रोस्ट' नाम का एक शो टेलीकास्ट हुआ है। इस शो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए दिखाई देती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 26 Nov 2021, 9:26 PM IST

Priyanka chopra

Priyanka chopra

नेटफ्लिक्स पर 'जोनस ब्रदर्स फ्रैमिली रोस्ट' नाम का एक शो टेलीकास्ट हुआ है। इस शो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए दिखाई देती हैं। इस दौरान उनकी रोस्टिंग को लोगों की खूब तालियां मिली। इस दौरान वहां निक जोनस के अलावा उनके दोनों भाई भी मौजूद रहे।

हाल ही प्रियंका चोपड़ा ने जब अपने नाम से 'जोनस' सरनमे हटाया तो दोनों के अलग होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब इस शो के आने से सारी अटकलों पर विराम लग जाएगा। इस दौरान ऐसे कई वाकये हुए जिस पर जोनस फैमिली के साथ-साथ जनता ने भी खूब ठहाके लगाए। जोनस फैमिली की रोस्टिंग देख लोगों ने खूब हूटिंग की।


इसी दौरान एक ऐसा मौका आया जब ऑडियंस का तो पता नहीं पर निक जोनस का मुंह खुला का खुला रह गया। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को रोस्ट करने के साथ-साथ उनके साथ बच्चों को लेकर एक ऐसा जोक क्रैक किया कि निक के चेहरे का रंग ही उड़ गया। प्रियंका ने कहा कि 'सिर्फ हम ही एक कपल हैं, जिसके बच्चे नहीं हैं इसलिए मैं यह अनाउंस करने के लिए ऐक्साइटेड हूं कि मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Terence ने सबके सामने Nora को बोल दिया I LOVE YOU, बवाल मचा रहा है उनका Video

बस फिर क्या था, इतना सुनते ही निक की हालत खराब हो गई और तभी प्रियंका ने आगे कहा- आज रात पीने और कल तक सोने के लिए। ये सुनते ही निक थोड़ी राहत की सांस लेते हैं। तभी प्रियंका चोपड़ा, निक से कहती हैं, 'जब मैंने वो कहा तब आपका चेहरा देखने लायक था।' यह सुनकर निक बोले, 'हां मैं थोड़ा कंसर्न हो गया था।'